अपराध

आगरा दीवानी परिसर में हमला, पवन समाधिया घायल: विकास पचौरी, अमित बघेल ऋषि राज चौहान सहित कई पर BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

0
IMG_20251120_223915

आगरा। दीवानी परिसर में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पक्ष के लोगों ने मिलकर पवन समाधिया पर हमला कर दिया। घटना करीब शाम 4:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित पवन समाधिया अपनी बहन और परिजनों के साथ किसी मामले में अदालत पहुंचे थे। तभी वहां पहले से मौजूद विकास पचौरी, अमित बघेल, शिवम, पवन, नौशाद, ऋषिराज चौहान तथा करीब दस अज्ञात युवकों ने पवन समाधिया को घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पीड़ित के साथ हाथापाई करते हुए उनकी सोने की अंगूठी और नकदी छीने जाने का भी आरोप है।

 

घटना की सूचना मिलने पर न्यू आगरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान और प्राथमिक जांच के आधार पर सभी नामजद व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed