अपराध

इंस्टाग्राम फ्रॉड:: अश्लील वीडियो अपलोड कर विवाहित महिला और उसके पति को दी जान से मारने की धमकी

0
untitled-72-1756810384




खबर


आगरा।इंस्टाग्राम का शिकार बनी आगरा की एक विवाहित महिला उस समय दहशत में आ गई जब सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील वीडियो अपलोड कर दी गई और उसके पति को फोन पर गोली मारने की धमकी दी गई। साइबर क्राइम पुलिस थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला से इंस्टाग्राम पर भूपेन्द्र सिंह गुर्जर नाम के व्यक्ति ने दोस्ती बढ़ाई। खुद को ग्वालियर के दीनदयाल नगर का रहने वाला और ‘यूट्यूब फेमस’ बताते हुए आरोपी ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और लगातार मैसेज कर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

बातचीत बंद करने पर अपलोड कर दी अश्लील वीडियो

जब महिला ने उससे दूरी बनाने के लिए चैटिंग बंद कर दी, तो आरोपी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर ने बदले की नीयत से उसकी अश्लील वीडियो महिला की ही इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी। वीडियो अपलोड होते ही यह कई लोगों तक पहुंच गई, जिससे महिला मानसिक रूप से टूट गई।

पति को फोन कर जान से मारने की धमकी

वीडियो सामने आने के बाद महिला के पति ने आरोपी से संपर्क किया। आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान भूपेन्द्र सिंह ने गाली-गलौज की और महिला तथा उसके पति दोनों को गोली मारने की धमकी देकर डराने की कोशिश की। धमकी की रिकॉर्डिंग पीड़िता के पास मौजूद है, जिसे पुलिस को सौंपा जा चुका है।

पुलिस जांच तेज

साइबर क्राइम पुलिस थाना ने शिकायत के बाद मामले की जांच तेज कर दी है। टीम तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed