अपराध

रैनबो अस्पताल में गंभीर लापरवाही का आरोप,: डॉक्टर पर केस दर्ज; जांच शुरू

0
IMG_20251009_054558

आगरा, । रैनबो अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ कथित लापरवाही और अभद्र व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। हाथरस निवासी योगेश राजौरिया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी प्रियंका का अल्ट्रासाउंड करते समय डॉक्टर ने बिना अनुमति के गले की गांठ में सुई डाल दी, जिससे संक्रमण और खतरे की स्थिति बन सकती थी।

पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका को उपचार के लिए रैनबो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टर ने गले की गांठ की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अस्पताल स्टाफ अल्ट्रासाउंड रूम ले गया, जहां डॉ. अनुराग बंसल ने जांच की। आरोप है कि जांच के बाद डॉक्टर ने गले की गांठ को कट करने का प्रयास किया और मना करने पर महिला से अभद्र भाषा में बात की।

पीड़ित के मुताबिक, डॉक्टर ने न सिर्फ अनुमति के बिना प्रक्रिया की कोशिश की बल्कि इलाज देख रहे डॉ. इंद्रपाल से अनुमति लिए बिना ही गांठ में बड़ी सुई डाल दी। महिला के अनुसार इससे संक्रमण फैलने का खतरा था, जिसे लेकर वह घबराकर बाहर निकली और पूरा विवरण अपने पति को दिया।

जब पति योगेश ने डॉक्टर से इस बारे में पूछा तो डॉक्टर के व्यवहार में तीखापन और बढ़ गया, ऐसा आरोप लगाया गया है।

थाना सिकंदरा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर घटनाक्रम की सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed