आगरा

दर्दनाक सड़क हादसा: एसएन मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस छात्रों की मौत: ,दोस्त को छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा

0
images (18)

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के दो छात्रों की रविवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों छात्र अपने तीसरे साथी को उसके घर छोड़कर बाइक से लौट रहे थे, तभी आईएसबीटी के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र दूर जाकर डिवाइडर से टकराकर गिर पड़े और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायल छात्रों को एसएन इमरजेंसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में एक छात्र तनिष्क हरदोई का निवासी था, जो आगरा में पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दूसरा छात्र सिद्ध कमलानगर, आगरा में रहता था। रविवार शाम करीब छह बजे दोनों अपने सहपाठी को बोदला छोड़कर वापस लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आईएसबीटी के पास पीछे से आई कार ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को टक्कर मारी।पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर एक टूटा हुआ हेलमेट पड़ा मिला, जिससे टक्कर की गंभीरता का अंदाज़ा लग रहा है।यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बाइक को टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था और चालक कहां से आया।

पुलिस ने क्या कहा?

इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य जांच में शामिल किए जा रहे हैं।करीबी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि टक्कर मारने वाली कार की पहचान हो सके।

परिवारों को दी गई सूचना

हरदोई निवासी छात्र के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed