सदर बाज़ार में बड़े ट्रांसफॉर्मर में आग: टोरेंट पावर ने नहीं रुकने दी बिजली,व्यापारियों ने की जमकर सराहना
आगरा। सदर बाज़ार के पास स्थित अल्लाह बॉक्स सब स्टेशन में मंगलवार दोपहर एक बड़े ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की टीम को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में बिजली बाधित होने की आशंका थी, मगर टोरेंट पावर ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया।
कंपनी की तकनीकी टीम ने वैकल्पिक आपूर्ति प्रणाली सक्रिय की और
पूरा सदर बाजार तथा आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई एक पल के लिए भी प्रभावित नहीं हुई।
ट्रेडर्स एसोसिएशन और व्यापारियों ने की खुलकर प्रशंसा
आपात स्थिति में समय रहते की गई इस कार्रवाई ने व्यापारियों को बड़े नुकसान से बचा लिया। बाजार में शाम का समय होने के कारण कारोबार चरम पर था।
भूषण कुमार, अध्यक्ष – सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन
“ट्रांसफॉर्मर में आग लगना बड़ी घटना थी, लेकिन टोरेंट पावर ने तत्काल बैकअप तैयार कर बिजली सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया। यह प्रोफेशनल और जिम्मेदार कार्य प्रणाली का उदाहरण है। पूरे व्यापारिक समुदाय को इससे राहत मिली।”
अन्य व्यापारियों के वक्तव्य:
- हिमांशु सचदेवा, मामा फ्रैंकी
“अगर बिजली रुक जाती तो पूरा कारोबार ठप हो जाता। टोरेंट पावर की टीम ने बेहतरीन तरीके से स्थिति संभाली।” - अंकित सेठी, रेस्टोरेंट व्यवसाई
“गंभीर आग के बावजूद बिजली नहीं गई—यह टोरेंट पावर की तकनीकी दक्षता दिखाता है।” - अनिल , इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
“तेज प्रतिक्रिया और वैकल्पिक सप्लाई मैनेजमेंट काबिल-ए-तारीफ है।” - राजकुमार , कपड़ा व्यापारी
“शाम के व्यस्त समय में बिजली चालू रहने से ग्राहक भी आए और कारोबार सामान्य रहा।”
बाज़ार कमेटी ने भी दिया धन्यवाद
बाज़ार कमेटी ने कहा कि“टोरेंट पावर ने सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर शहर के व्यापारियों और आम लोगों को बड़ी राहत दी है।”
घटना के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अब भी पूरी तरह सुचारू है।
