आगरा। पहले मधुर संबंध बनाए और शादी का भरोसा दिया, बाद में धमकाकर वसूली शुरू कर दी यह आरोप अनुपम नगर, देवरी रोड निवासी युवक अजय  ने दिल्ली की एक महिला पर लगाया है। पीड़ित के अनुसार महिला ने खुद को अविवाहित बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं, लेकिन बाद में पता चला कि वह शादीशुदा और दो बच्चों की मां है। आरोप है कि सच सामने आने के बाद भी महिला उसे अपने जाल में फंसाकर 10 लाख रुपये की अवैध मांग करती रही।

पीड़ित का आरोप है कि महिला ने 10 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर झूठी शिकायतें कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक उसकी सामाजिक छवि खराब करने और दबाव बनाकर रकम वसूलने के इरादे से दिल्ली और आगरा में कई शिकायतें कर दी गईं; जिनमें से कुछ की जांच में आरोप झूठे पाए गए और खारिज भी हो गईं।

पीड़ित के अनुसार महिला ने दिल्ली में दर्ज शिकायत के आधार पर आगरा में बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों में भी मामला लिखवाया, लेकिन पुलिस की जांच में तथ्य असत्य पाए जाने पर रिपोर्ट निरस्त कर दी गई। इसके बाद भी महिला कथित रूप से उसके घर आकर धमकाती रही और परिवार को भी डराने का प्रयास करती रही।

पीड़ित की शिकायत पर  न्यायालय ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। जिसके पास थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *