अपराध

पुलिस आयी बेकफुट पर मानी गई डॉक्टरों की सभी मांगें: IMA ने वापस लिया अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला

0
IMG_20251211_135131

आगरा। डॉ. अनुराग पर दर्ज मुकदमे को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच शहर में डॉक्टरों की हड़ताल टल गई है। डीसीपी सिटी अली अब्बास और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) पदाधिकारियों के बीच गुरुवार दोपहर हुई अहम बैठक के बाद माहौल सामान्य हो गया। पुलिस प्रशासन ने बैक फुट पर आते हुए  डॉक्टरों की सभी पांच मांगें मान ली हैं, जिसके बाद IMA ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया।

डॉक्टरों की सभी मांगें मानी गईं

बैठक में डीसीपी सिटी ने स्पष्ट किया कि—

  • डॉ. अनुराग के खिलाफ दर्ज केस वापस लिया जाएगा।
  • घटना में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
  • डॉक्टर पर केस दर्ज कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इन तीन अहम निर्णयों के साथ डॉक्टरों की अन्य दो मांगों पर भी सहमति बन गई है।

IMA ने दिखाया था सख्त रुख

डॉ. अनुराग पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे शहर में डॉक्टरों में नाराज़गी बढ़ गई थी।गुरुवार दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया गया था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी।

IMA के अधिकारी हड़ताल की तैयारियों में जुटे थे तभी डीसीपी सिटी IMA ऑफिस पहुंचे और वार्ता शुरू हुई।

वार्ता सफल, हड़ताल वापस

डॉ पंकज नगायच ने बताया कि करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद डॉक्टरों की सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद IMA ने हड़ताल वापसी की घोषणा कर दी।
डॉक्टरों ने कहा कि प्रशासन का यह कदम स्वागत योग्य है और इससे मरीजों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed