आगरा।ताजगंज क्षेत्र में नकली पेठा कारोबार का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पीड़ित अमित गोयल की शिकायत पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीडित ने बताया कि इससे पहले 5 जनवरी 2025 को मुकदमा  दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने फर्जी पंछी पेठा की दुकान को बंद कराया था। उस दौरान आरोपी शिवम यादव को जेल भेजा गया था, जबकि संचालक पंकज यादव फरार हो गया था। पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान नकली “श्री पंछी लाला” का बोर्ड उतरवाया था और पंछी नाम से छपी सामग्री को भी जब्त किया गया था।

अब आरोप है कि कुछ समय बाद ही पंकज यादव ने दोबारा अपनी दुकान पर “श्री पंछी लाला” का फर्जी बोर्ड लगाकर वही अवैध कारोबार शुरू कर दिया। इसे कानून का खुला उल्लंघन बताते हुए पीड़ित अमित गोयल ने फिर से शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर थाना ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *