अपराध

ऑटो चालक की हत्या का खुलासा, कुकर्म के प्रयास का विरोध पड़ा भारी: दो आरोपी गिरफ्तार, नाले में मिला था चालक का शव

0
IMG_20260302_123503163_HDR

आगरा। थाना सैंया क्षेत्र में ऑटो चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने चालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार 14 फरवरी को सैंया क्षेत्र में ऑटो चालक विजयपाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। अगले दिन सैंया–इरादतनगर मार्ग पर पुल के पास उसका ऑटो लावारिस हालत में मिला। आसपास तलाश करने पर कुछ दूरी पर उसके कपड़े और चप्पल मिले, जबकि नाले में उसका शव बरामद हुआ। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए थाना सैंया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विष्णु और अमित शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ऑटो किराये पर लिया था। रास्ते में शराब पीने के बाद चालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जबरन कपड़े उतार दिए। बाद में उसे धक्का देकर नाले में गिरा दिया और पानी में दबाए रखा, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का बैग बरामद किया है, जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed