अपराध

चेहरे पर पत्थर से वार कर युवक की हत्या, खेत में मिला शव: तीन महीने पहले हुई थी शादी, घर से काम पर निकला था युवक; हत्या से क्षेत्र में सनसनी

0
IMG-20260617-WA0017

आगरा।थाना सदर क्षेत्र के सुल्तानपुरा में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शोरू के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुरा की छोटी बस्ती का निवासी था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, शोरू बुधवार सुबह करीब सात बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए गए थे। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई। घटना दिनदहाड़े होने से स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि शोरू की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। युवक की अचानक हत्या की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed