अपराध

पैन ड्राइव से खुला पति का घिनौना राज: घर में चल रहा था देह व्यापार,: विरोध करने पर नवविवाहिता को पीटा, FIR दर्ज

0
j99udf

आगरा।ताजनगरी के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पवित्र वैवाहिक रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। एक कलयुगी पति और सास द्वारा घर के भीतर ही काफी समय से अवैध रूप से सेक्स रैकेट (देह व्यापार) संचालित करने का आरोप लगा है। जब इसकी भनक नवविवाहिता को लगी और उसने इसका विरोध किया, तो उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पति और सास सहित दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी की पैन ड्राइव मांगी, मिली ‘पर्सनल’ वीडियो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले एक पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी भांजी की शादी फरवरी २०२५ को सिकन्दरा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही घर में आए दिन अनजान लोगों की संदिग्ध आवाजाही को देखकर नवविवाहिता को शक होने लगा था।
करीब १५ दिन पहले, जब पीड़िता ने अपने पति से शादी की वीडियो देखने के लिए पैन ड्राइव मांगी, तो पति ने गलती से उसे अपनी ‘पर्सनल’ पैन ड्राइव थमा दी। पीड़िता ने जब उस पैन ड्राइव को चालू किया, तो उसके होश उड़ गए। उसमें उसके पति के कई अन्य लड़कियों के साथ नाजायज संबंध और बेहद आपत्तिजनक स्थिति में फोटो व वीडियो मौजूद थे।
विरोध करने पर बोले- “हमारा पुराना धंधा है
पीड़िता ने इसकी जानकारी तुरंत अपने मायके पक्ष को दी। जब मायके से परिजन सिकन्दरा स्थित पीड़िता के ससुराल पहुँचे और इस घिनौने कृत्य का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि यहाँ सेक्स रैकेट चलता है और यह हमारा पुराना धंधा है, जो करना है कर lei

धंधे में शामिल करने का दबाव, पुलिस की मौजूदगी में हुआ रेस्क्यू
पीड़िता के मामा का आरोप है कि उसी रात पति, सास और २-३ अज्ञात लड़कों ने मिलकर महिला को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा और बाहर से कुछ संदिग्ध लोगों को भी बुलाया, जिसकी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है। महिला को लगातार प्रताड़ित कर इस गंदे धंधे में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा था और कई बार उसकी आबरू पर भी हमला किया गया, लेकिन वह शोर मचाकर बच गई। आखिरकार, पीड़िता की जान खतरे में देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मौजूदगी में उसे ससुराल के चंगुल से छुड़ाकर मायके लाया गया।.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
सदर बाजार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद आरोपी पति, सास और अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला करने जैसी विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
> य आm
>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed