Uncategorized

आगरा में फर्जी विधायक की दबंगई: होटल के कमरे में 18 दिन से कब्जा, खाना-पीना भी मुफ्त: गाडी पर लिखा सांसद लेकिन खुद क़ो बताता आगरा विधायक

0
IMG-20251115-WA0027

आगरा में खुद को “विधायक” बताकर एक युवक ने होटल कारोबारी और आसपास के व्यापारियों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली का यह व्यक्ति पिछले 18 दिनों से होटल पवन में कमरा लेकर बिना किराया दिए रुका हुआ है। इतना ही नहीं, वह रेस्टोरेंट्स से दिनभर खाने-पीने का सामान भी मुफ्त मंगा रहा है। रसूख दिखाने की वजह से कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा।

कार पर ‘सांसद’ का बोर्ड, खुद को बताता विधायक
29 अक्टूबर को युवक दिल्ली नंबर की स्कार्पियो कार में होटल पहुंचा। कार पर राज्यसभा सांसद लिखा हुआ है जबकि गाड़ी उसी के नाम पर है। खुद को विधायक विनोद कुमार बताते हुए कमरे की मांग की और कब्जा जमा लिया। इसके बाद उसने आस-पास के व्यापारियों से लेकर होटल स्टाफ तक सभी को दबाव में रखा।

स्टेडियम में भी दिखाया रुतबा, कहा “कल से क्रिकेट खेलूंगा, व्यवस्था करो”
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में युवक वीआईपी बनकर घुस गया, स्टाफ को धमकाया और अगले दिन से “क्रिकेट खेलने आने” की बात कहते हुए विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा। उसने वीडियो बनाकर खुद को “आगरा विधायक” बताते हुए सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल, चार दिन से नहीं उठाया कदम
पीड़ित होटल स्वामी ने सौदागर लेन पुलिस चौकी में शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गाड़ी पर लगे फूल के झंडे और सांसद लिखे बोर्ड को देख कोई सख्त कदम नहीं उठा सकी। आरोपी अब 1 दिसंबर तक सरकारी काम का हवाला देकर रुकने की बात कह रहा है।

पीड़ित का कारोबार ठप, मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा
युवक की दबंगई और मुफ्तखोरी से होटल कारोबारी का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मामला अब पुलिस के उच्च अधिकारियो तक पहुँच गया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed