48 सेक्टर बनाकर चल रहा डिजिटल सत्यापन, पॉकेट बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद

आगरा। समाजवादी पार्टी आगरा की छावनी विधानसभा सीट पर कैडर आधारित संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र को जोन और सेक्टर स्तर पर विभाजित कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगातार जनसंपर्क और पॉकेट बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

सपा नेता कादिर चिरागुद्दीन कुरैशी ने बताया कि पूरी छावनी विधानसभा को जोन और सेक्टरवार बांटा गया है। कुल 48 सेक्टर बनाए गए हैं और प्रत्येक सेक्टर में 10 बूथ शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुरानी बूथ सूची का डिजिटल सत्यापन किया जा रहा है, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाया जा सके।

वहीं छावनी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी ममता टपलू ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पॉकेट बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों के माध्यम से एक ओर संगठन और कैडर को मजबूत किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का प्रयास भी किया जा रहा है।

ममता टपलू ने कहा कि बैठकों में लोगों को समाजवादी सरकार के दौरान मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav द्वारा छावनी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी जा रही है। उनका दावा है कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में छावनी क्षेत्र में जितने विकास कार्य हुए, उतने बाद के वर्षों में नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *