खंदौली में शिक्षा को नई उड़ान,: ‘मदन मोहन मालवीय सभागार’ का भव्य लोकार्पण
(आगरा): सेंट वी एन पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित ‘मदन मोहन मालवीय सभागार’ का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।…
