Headlines

पति की नपुंसकता छिपाकर शादी: जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

आगरा। अपने पति के साथ सुखद वैवाहिक जीवन जीने का सपना लेकर ससुराल पहुंची एक नवविवाहिता की दुनिया उस वक्त चकनाचूर हो गई, जब उसे शादी के बाद पता चला कि उसका पति नपुंसक है और यह सच्चाई उससे जानबूझकर छिपाई गई थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी विवाह के बाद उसे लगातार प्रताड़ना…

Read Full News

नकली दवाओं के बड़े रैकेट का मुख्य आरोपी राजा उर्फ वालियप्पन ने पुदुचेरी कोर्ट में किया सरेंडर: आगरा पुलिस बी-वारंट लेकर पहुंची

आगरा/पुदुचेरी। नकली दवाओं के बड़े रैकेट के मुख्य आरोपी राजा उर्फ वालियप्पन ने पुदुचेरी की अदालत में सरेंडर कर दिया है। आरोपी आगरा में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुदुचेरी पुलिस ने भी नकली दवाओं के एक और मामले में राजा के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया है। उस पर प्रसिद्ध दवा कंपनी…

Read Full News

ईएसआई की निशुल्क दवाओं की कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरदान मेडिकल एजेंसी सील: स्वास्थ्य से खिलवाड़, मरीजों के हक की दवाएं बाजार में बेचने का आरोप

आगरा।कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल के मरीजों को निशुल्क दी जाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। मुख्यालय के निर्देश पर औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को फव्वारा दवा बाजार स्थित वरदान मेडिकल एजेंसी पर छापा मारकर ईएसआई अस्पताल सप्लाई की 1300 एंटीबायोटिक टैबलेट जब्त कीं। करीब आठ घंटे…

Read Full News

चैन स्नैचिंग के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार: उपदेश उर्फ़ रॉकी नामक बदमाश हुआ घायल

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में महिला से चैन स्नैचिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 13 दिसंबर 2025 को हुई चैन स्नैचिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को थाना सिकंदरा पुलिस और सिटी सर्विलांस नगर जोन टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मथुरा–मांगरोल रोड पर पुलिस मुठभेड़…

Read Full News

टोरेंट पावर ने आयोजित की ‘आगराथॉन’ मैराथन,: फिटनेस और कॉर्पोरेट वेलनेस को मिला बढ़ावा

आगरा।टोरेंट पावर की ओर से स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्षिक खेल महोत्सव के अंतर्गत “आगराथॉन” मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। फतेहाबाद रोड स्थित जेपी गार्डन में आयोजित इस मैराथन…

Read Full News

‘अज्ञात को जेल भेज देते हैं, तू तो ज्ञात है’: सब इंस्पेक्टर–वकील विवाद का वीडियो वायरल

हरिपर्वत में सब इंस्पेक्टर–वकील विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस की भाषा पर उठे सवाल आगरा। थाना हरिपर्वत क्षेत्र की एक अहम चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर और एक अधिवक्ता के बीच हुई फोन पर तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत का लहजा…

Read Full News

शादी से लौटते वक्त टैक्सी ड्राइवर पर आभूषण चोरी का आरोप

आगरा के थाना सिकन्दरा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे परिवार के आभूषण रास्ते में संदिग्ध हालात में गायब हो गए। पीड़ित ने टैक्सी चालक पर साजिशन चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना सिकन्दरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित ओमप्रकाश…

Read Full News

ताजगंज में फिर लगा ‘श्री पंछी लाला’ का फर्जी बोर्ड,: जेल जाने के बाद भी नकली पेठा कारोबार जारी

आगरा।ताजगंज क्षेत्र में नकली पेठा कारोबार का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पीड़ित अमित गोयल की शिकायत पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पीडित ने बताया कि इससे पहले 5 जनवरी 2025 को मुकदमा  दर्ज किया गया था, जिसमें…

Read Full News

बुजुर्ग महिला से जमीन हड़पने का आरोप,: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

आगरा।थाना ताजगंज क्षेत्र में जमीन हड़पने और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला परवीन खान की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद थाना ताजगंज में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कॉलोनी विकसित करने के नाम पर उनसे खरीदी गई जमीन पर दबंगों…

Read Full News

AI से अश्लील वीडियो बनाने की धमकी,: युवती और परिजनों को जान से मारने की धमकियां

आगरा। एक युवक द्वारा युवती और उसके परिजनों को लगातार परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गौरव कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी थाना क्वार्सी, जिला अलीगढ़, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए अश्लील मैसेज, गालियां और धमकी भरे संदेश भेज रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शिकायत…

Read Full News