आगरा,

थाना सदर बाजार पुलिस ने 9 वर्षीय बच्ची से जुड़े संवेदनशील मामले में उसकी पहचान सोशल मीडिया पर साझा करने वाले युवक श्रीकांत उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गोपनीय जानकारी सार्वजनिक कर गंभीर लापरवाही की।

संवेदनशील मामले में पहचान उजागर करना पड़ा भारी

बीते महीनों में 9 वर्षीय बच्ची से जुड़े अनैतिक गतिविधि के मामले के बाद पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए थी। इस दौरान आरोपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान साझा कर दी, जो कानूनन पूरी तरह **प्रतिबंधित है** और पीड़िता की सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है।

बुंदुकटरा क्षेत्र से पकड़ा गया आरोपी

सोशल मीडिया अकाउंट की जांच और पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने **आरोपी श्रीकांत उपाध्याय को बुंदुकटरा क्षेत्र से गिरफ्तार** किया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई और आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम को मिली सफलता

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना सदर बाजार के इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह, उप निरीक्षक रिंकू राजा और कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *