DNA News की खबर का बड़ा असर:: पुलिस ने हिरासत में लिया सांसद लिखी गाड़ी में घूमने वाला फर्जी विधायक, पूछताछ जारी
आगरा। DNA News की खबर का बड़ा असर सामने आया है। सदर क्षेत्र में लंबे समय से सांसद की नेम प्लेट लगी गाड़ी में घूमकर लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी विधायक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी खुद को आगरा का विधायक बताकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों पर धौंस जमाता था। उसके एक पोस्टर में वह दिल्ली नगर निगम का पूर्व पार्षद बताते हुए भी नजर आया था।

जैसे ही यह खबर DNA News पर चली, सदर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को भी प्रभाव में लेने की कोशिश की, लेकिन उसकी एक न चली। पुलिस टीम ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना सदर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
