अपराध

सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार: पेन ड्राइव से तीन पीड़ितों की वीडियो बरामद

0
2025-12-02_15-48-01

आगरा। थाना कमलानगर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों से वसूली करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला अभियुक्ता के पास से बरामद पेन ड्राइव और मोबाइल फोन में तीन अलग-अलग लोगों की आपत्तिजनक वीडियो मिली हैं। पुलिस के अनुसार महिला अब तक दो पीड़ितों से 4 लाख और 12 लाख रुपये की वसूली कर चुकी है।

पुलिस पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि पेन ड्राइव में थाना पिढौरा निवासी एक युवक, फतेहाबाद के एक व्यक्ति और मौजूदा वादी की वीडियो सुरक्षित हैं। महिला ने बताया कि वह मुलाकात के दौरान पीड़ितों को नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो बनाती थी और बाद में उन्हीं वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलती थी।

जांच में खुलासा हुआ कि महिला बाह स्थित अपने मामा के घर में रहती थी, जहां उसकी पहचान मुख्य आरोपी प्रविन्द्र से हुई। प्रविन्द्र ने ही उसे रियाज़ से मिलवाया, जो खुद को कानपुर पुलिस में तैनात बताकर लोगों पर दबाव बनाता था। महिला ऑनलाइन गेम की लत में फंसकर कर्ज में डूब चुकी थी और कर्ज उतारने के लिए उसने गिरोह के साथ मिलकर लोगों को जाल में फँसाने का काम शुरू कर दिया।

अभियुक्तगण पहले संभावित पीड़ितों की पहचान करते थे, फिर मोबाइल नंबर महिला को दिया जाता था। महिला पहले मिस कॉल करती, फिर बातचीत कर भरोसा बनाती और मुलाकात के बहाने होटल ले जाकर वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी। पुलिस के अनुसार तीन लोगों को इसी तरीके से जाल में फँसाया गया है।

पुलिस ने महिला और उसके सहयोगी गणेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी रियाज़, प्रविन्द्र और प्रवेश अभी फरार हैं। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और डिजिटल सबूतों के आधार पर अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच जारी है।

 

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि गैंग मिस कॉल और होटल में बुलाने की रणनीति से पीड़ितों को फँसाता था और फिर वीडियो वायरल व मुकदमे की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलता था। महिला के फोन में ‘थर्ड आई’ ऐप मिला है, जो मोबाइल बंद होने पर भी क्लिपिंग रिकॉर्ड करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed