राइफल मिली तो 4 साल का संकल्प टूटा, खुशी में कटवा दिए बाल-दाढ़ी
चार साल तक चेहरे पर दाढ़ी और सिर पर बढ़े बाल लिए घूमते रहे… वजह थी एक राइफल। अब जब वही राइफल वापस मिल गई तो उदय सिंह ने सबसे पहले अपना संकल्प पूरा किया।
आगरा के ग्राम मोहरी के पूर्व प्रधान उदय सिंह तोमर ने 6 जून 2022 को घर में हुई चोरी के बाद प्रण लिया था कि जब तक उनकी 315 बोर की राइफल बरामद नहीं होगी, तब तक वह बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे।
चोर राइफल के साथ 20 जिंदा कारतूस, 2.5 किलो चांदी, 22 तोला सोना और 4 लाख रुपये भी ले गए थे। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया, लेकिन राइफल का पता नहीं चल सका।
उदय सिंह ने हार नहीं मानी और चार साल तक अपने संकल्प पर कायम रहे। आखिरकार पुलिस को सटीक सूचना मिली और उनकी राइफल बरामद हो गई।
उदय सिंह ने हार नहीं मानी और चार साल तक अपने संकल्प पर कायम रहे। आखिरकार पुलिस को सटीक सूचना मिली और उनकी राइफल बरामद हो गई।
राइफल बरामद होते ही उदय सिंह ने चार साल पुराना संकल्प पूरा किया और दाढ़ी-मूंछ व बाल कटवा लिए। नए लुक में सामने आए उदय सिंह के घर में खुशी का माहौल है। उन्होंने आगरा पुलिस, खेरागढ़ पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम का आभार जताया।
