आगरा

देवदूत बने GRP कांस्टेबल:: आगरा कैंट पर ट्रेन से गिर रहे यात्री को मौत के मुंह से निकाला

0
file_00000000acc87208bea2ee8e202ddf94

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के एक जवान की मुस्तैदी और बहादुरी से बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच के गैप की ओर जाने लगा। तभी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल प्रेम शंकर भारद्वाज ने अपनी जान की परवाह किए बिना फुर्ती दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया।

  • चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री,

  • GRP जवान ने दिखाई बहादुरी

  • आगरा कैंट स्टेशन पर कांस्टेबल प्रेम शंकर भारद्वाज ने बचाई जान

  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जांबाजी का वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री तेजी से गति पकड़ रही ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही GRP कांस्टेबल प्रेम शंकर भारद्वाज मौके पर पहुंचे और सूझबूझ के साथ यात्री को सुरक्षित बचा लिया।
GRP जवान की इस त्वरित कार्रवाई के चलते यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने जवान की बहादुरी की जमकर सराहना की। वहीं विभागीय अधिकारियों ने भी कांस्टेबल की मुस्तैदी और मानवता की भावना की प्रशंसा की है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खाकी का मानवीय और साहसी चेहरा देखकर लोग GRP जवान को “देवदूत” बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed