आगरा। हनीट्रैप प्रकरण में वांछित चल रहे सिपाही रियाज़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमला नगर थाने में दर्ज केस में आरोपी रियाज़ का नाम पहले से गिरफ्तार युवती और उसके साथी गणेश की पूछताछ में सामने आया था।

आरोपी पर आरोप है कि वह हनीट्रैप गैंग से जुड़ा था, जो पीड़ितों को नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाता था और उसके आधार पर ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूलता था।

इस मामले में दो अन्य आरोपी प्रवेश और प्रविंद अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि गैंग के पूरे नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *