अपराध

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ इश्क, निकाह के बाद टूटा भरोसा: गर्भवती पत्नी ने पति पर लगाया दुष्कर्म, अश्लील चैटिंग और फोटो वायरल करने का आरोप, ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज

0
untitled-72-1756810384

आगरा। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती निकाह के बाद विवाद और गंभीर आरोपों तक पहुंच गई। थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न, अश्लील चैटिंग और फोटो वायरल कर बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। मामले में थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़िता साजिया के अनुसार करीब ढाई वर्ष पहले उसका रिश्ता हाथरस निवासी नाजिम पुत्र राशिद खान उर्फ दरोगा से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया चैटिंग के दौरान शादी से पहले मिलने का दबाव बनाया और कई बार आपत्तिजनक मांगें भी रखीं।

महिला का आरोप है कि रिश्ता तोड़ने की धमकी देकर उसे अलग-अलग स्थानों पर बुलाया गया। इसी दौरान 17 नवंबर 2024 को सदर बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट एवं केबिन में बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया गया। सामाजिक बदनामी के डर से उसने उस समय किसी को जानकारी नहीं दी। बाद में 11 अप्रैल 2025 को दोनों का निकाह हो गया।

निकाह के बाद विवाहिता को पता चला कि उसका पति अन्य महिलाओं के संपर्क में था। विरोध करने पर आरोपी ने शादी से पहले नौकरी के दौरान सहकर्मियों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट और जबरन संबंध बनाए गए। सही इलाज नहीं कराया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला का कहना है कि वर्तमान में वह चार माह की गर्भवती है।

आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पहुंचकर गाली-गलौज की और फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद शादी से पहले की सामान्य फोटो और वीडियो रिश्तेदारों व अन्य लोगों में वायरल कर दिए गए।

पीड़िता की शिकायत पर थाना ताजगंज में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed