आगरा। मंगनी के बाद युवती की कथित एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से उसका रिश्ता टूट गया। पीड़िता के अनुसार, कॉलेज के परिचित युवक इंतजार नूरी और उसकी सहेली कैसर ने उसकी फोटो को एक पुरुष की फोटो के साथ जोड़कर वायरल किया। फोटो उस जगह भी वायरल की गई, जहां उसकी मंगनी हुई थी।
पीड़िता के अनुसार, फोटो वायरल होने के बाद उसकी मंगनी टूट गई। उसका आरोप है कि इंतजार नूरी उसे लगातार परेशान कर रहा था और धमकी देता था कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी युवक की खुद करीब दो साल पहले शादी हो चुकी है।
मामले में रकाबगंज पुलिस ने गुरुवार को इंतजार नूरी और कैसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले को जांच के लिए लिया है।
