अपराध

बीमार भाई को डॉक्टर के पास ले जा रहा था शारिक,: रास्ते में मौत ने रोका, live cctv

0
file_00000000352081fab59342febd2e6032

बेकाबू एक्सयूवी ने एक्टिवा सवार दोनों भाइयों को रौंदा, 20 वर्षीय शारिक की मौके पर मौत; बड़ा भाई बंटी घायल, हादसे के बाद एक्सयूवी छोड़कर फरार हुए सवार

आगरा। जिस भाई को बीमारी की हालत में डॉक्टर के पास दिखाने के लिए 20 वर्षीय शारिक घर से निकला था, उसे क्या पता था कि रास्ते में एक बेकाबू एक्सयूवी उसकी जिंदगी ही छीन लेगी। मदिया कटरा क्षेत्र में तेज रफ्तार एक्सयूवी ने एक्टिवा सवार शारिक और उसके बड़े भाई बंटी को रौंद दिया। हादसे में शारिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंटी घायल हो गया।

हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार एक्सयूवी एक्टिवा को टक्कर मारती नजर आ रही है। टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर जा गिरे। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक शारिक की मौत हो चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्सयूवी में दो युवक और एक युवती सवार थे। हादसे के बाद उन्होंने भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बिल्लोचपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद मिलने पर एक्सयूवी को वहीं छोड़ दिया और सवार फरार हो गए।

पुलिस को एक्सयूवी के अंदर शराब की बोतल मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और एक्सयूवी के आधार पर फरार सवारों की पहचान करने में जुटी है।

शारिक और बंटी आलमगंज, लोहामंडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक भाई को डॉक्टर के पास ले जाने निकले दोनों भाइयों की यह यात्रा एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाली त्रासदी बन गई।

मामला थाना लोहामंडी के मदिया कटरा क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed